फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर उठा ले जाएगी क्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान जिला मुख्यालय कुल्लू में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने फैसला लिया है कि यदि कोई घोषित किए नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करता है तो उसे क्रेन उठाकर ले जाएगी। इसकी एवज में क्रेन का सरकारी नियमों के तहत किराया भी वसूला जाएगा।
पुलिस की तीन क्रेन मौहल से कुल्लू, गैमन पुल व लेफ्ट बैंक में तैनात रहेगी। मौहल से गैमन ब्रिज तक रोड साइड पर नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है, जिससे यातायात सामान्य रूप से चले। इसके लिए अस्थायी बस अड्डा भी पशु मैदान में वीरवार से शुरू किया जाएगा। भुंतर से कुल्लू की तरफ आने वाली बसों को यहां से मोड़ कर भेजा जाएगा। लगवैली की तरफ से आने वाली बसों के लिए भी भुट्टी चौक के पास अस्थायी बस अड्डे का प्रावधान किया गया है। वोल्वो बसों व बड़े वाहनों को भुंतर से डायवर्ट कर लेफ्ट बैंक होकर मनाली के लिए भेजा जाएगा। मनाली या नग्गर की तरफ जाने वाले वाहनों को भी इसी रास्ते से भेजा जाएगा। हालांकि रामशिला के पास गैमन ब्रिज से पर्यटक वाहन दाएं तट वाली सड़क में प्रवेश कर सकते हैं। दशहरा उत्सव को देखते हुए ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर क्रेन उसे उठा ले जाएगी। निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करें। शहरवासी घरों से पैदल मेला स्थल तक पहुंचे। कहा कि उत्सव के दौरान सभी शहरवासी सजग रहें। आसपास संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसपी ने सभी से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत लोग फेसबुक पेज या व्हाट्सएप पर कर सकते हैं।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड कार्यालय से आरएच रहेगा इमरजेंसी रूट
कुल्लू। ढालपुर में बिजली बोर्ड कार्यालय से क्षेत्रीय अस्पताल सड़क इमरजेंसी रूट के रूप में प्रयोग किया जाएगा। यहां से अन्य वाहनों को जाने के लिए अनुमति नहीं रहेगी। इस सड़क को पूरी तरह से रिजर्व रखा जाएगा। इसी तरह पारला भुंतर से होकर छोटे वाहन बजौरा पहुंच सकेंगे।

दिन में नहीं भुंतर पुल से नहीं जाएंगे भारी वाहन
कुल्लू। ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त भुंतर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही से खतरे को देखते हुए पुलिस ने दिन में भारी सामान से लदे हुए वाहनों को यहां से न भेजने का फैसला लिया है। रात को एक-एक कर ऐसे वाहनों को पुल से भेजा जाएगा। ट्रैफिक अधिक होने के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।

संवेदनशील जगहों पर तैनात रहेंगी जेसीबी
कुल्लू। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए संवेदनशील जगहों में पहले से ही जेसीबी मशीन तैनात रहेगी। जिया से रामशिला, रामशिला से रायसन, रामशिला से नग्गर रोड पर एक-एक मशीनें तैनात रहेंगी। भूस्खलन होने पर मशीन त्वरित रूप से सड़क बहाली में जुटेंगी।
विज्ञापन


यह हैं नो पार्किंग जोन
कुल्लू। जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय व इसके आसपास की मुख्य सड़कों के किनारों में नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इनमें मौहल से कुल्लू, कुल्लू से रामशिला गैमन ब्रिज, सर्कुलर रोड, मोनाल कैफ के साथ लगती सड़क व अन्य मुख्य सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें