फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के माह में शिवालयों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सावन माह में देवभूमि कुल्लू के शिव मंदिरों में रौनक आ गई है। भोले बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। घाटी के देवालय बुधवार को भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुबह हाथ में नारियल, चुनरी व प्रसाद लेकर नतमस्तक होकर सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बिजली महादेव के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय ढालपुर के अलावा भूतनाथ मंदिर में भी महादेव को जलाभिषेक व पूजा-अर्चना भी की। देवता शंगचूल महादेव के दरबार में दर्शन के लिए भीड़ लग रही है। पिरड़ी महादेव, ज्वाणी महादेव, बिननी महादेव, कुलक्षेत्र महादेव, सियाली महादेव, अंजनी महादेव तथा शमशरी महादेव के देवालय में भी महादेव की पूजा-अर्चना की जा रही है। उधर, जिला कुल्लू की ऐतिहासिक एवं सबसे कठिन यात्रा में शुमार श्रीखंड महादेव में देशभर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रोजाना गुजरात, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं का आना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें