फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ किया पवित्र स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ ने मंत्रोच्चारण
विज्ञापन

के साथ किया पवित्र स्नान
रघुनाथपुर में धूमधाम से मनाया जल विहार उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/हरिपुर। जिला के अधिष्ठाता देवता भगवान रघुनाथ के सम्मान में शनिवार को रघुनाथपुर स्थित रघुनाथ मंदिर में जल विहार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जल विहार उत्सव के मौके पर भगवान रघुनाथ को मंत्रोच्चारण के साथ सरोवर मेें स्नान करवाया गया। जिसे देखने के लिए रघुनाथ की नगरी में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
दोपहर बाद भगवान रघुनाथ लाव-लश्कर के साथ मंदिर के समीप एक वाटिका में पहुंचे। यहां पर भगवान की विशेष पूजा आराधना की गई। ढोल नगाड़े तथा नरसिंगों की ध्वनि से पूरा माहौल देवमय हो गया। विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान रघुनाथ को एक कुंड में स्नान करवाया गया। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जल विहार उत्सव में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हरिपुर क्षेत्र के अधिष्ठाता देव ठाकुर माधोराय का जल विहार उत्सव हरिपुर में धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर माधोराय जल विहार उत्सव मनाने के लिए मंदिर से बाहर निकले। ठाकुर माधोराय ने लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर जल विहार की रस्म पूरी की। स्नान के बाद ठाकुर माधोराय की आरती उतारी गई। वहीं छोटे- बच्चों ने जलक्रीड़ा रस्म को भी पूरा किया। ठाकुर माधोराय के कारदार देवीदयाल शर्मा, पुरोहित दौलत राम आचार्य ने कहा हरिपुर में जल विहार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जल विहार उत्सव में माता नीलासुरी भी शामिल हुए। जल विहार उत्सव देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें