फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूईद पंचायत में बिजली से जले टीवी उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली से जले टीवी उपकरण
विज्ञापन

पूईद पंचायत में जोरदार धमाके से मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र खराहल घाटी में लोग बारिश की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, पूईद पंचायत में शुक्रवार शाम को बिजली के धमाके से आधा दर्जन से अधिक घरों में टीवी उपकरण जल गए। धमाके के बाद घरों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब आठ बजे हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ। बारिश होने के साथ ही अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद पूईद पंचायत के गांव हलैणी में आधा दर्जन घरों में टीवी, सैट ऑप बॉक्स आदि जल गए। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीण विजय कुमार, पूर्ण चंद, सुभाष, गोपाल ठाकुर, जॉनी और मनीष ने कहा कि बिजली के धमाके से गांव में टीवी उपकरण जल गए हैं। वार्ड पंच सीता देवी ने कहा कि बिजली के धमाके से टीवी उपकरण जले हैं। करीब एक माह पहले भी खराहल घाटी की ही चंसारी पंचायत में थर्कु गांव में पेड़ पर बिजली गिरने से लोगों की वायरिंग और टीवी उपकरण जले थे। एक दर्जन परिवारों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी थी। वहीं घटना को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें