फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल बनाला नहीं पहुंचा कोई भी विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनाला स्कूल में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

मंगलवार को कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचा
अभिभावकों ने कहा, स्टाफ की तैनाती करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय हाई स्कूल बनाला में अभिभावकों का बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को एक भी विद्यार्थी स्कूल नहीं आया और दिनभर स्कूल में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि यहां पर तैनात शिक्षक अपने तय समय के तहत स्कूल पहुंचे। मामले की जांच के लिए आए सीनियर सेकेंडरी स्कूल लगौटी के प्रिंसिपल ने अपनी जांच रिपोर्ट उच्च तथा एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी है।
उन्होंने कहा कि बनाला स्कूल में अभिभावकों तथा अध्यापकों की बैठक ली गई थी। जिसमें अभिभावकों ने कहा कि बनाला स्कूल में 142 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैैं। मौजूदा समय में पाठशाला में मुख्य अध्यापक सहित टीजीटी कला के दो पद, टीजीटी मेडिकल का एक पद, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक नद तथा शारीरिक शिक्षा का एक भी खाली चल रह हैं। स्कूल में कला अध्यापक, भाषा अध्यापक तथा शास्त्री अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें स्कूल की पांचों कक्षाओं के 142 विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ कार्यालय का कामकाज भी देखना पड़ता है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया है कि जब तक विद्यालय में टीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की जाती तब तक कक्षाओं को बहिष्कार जारी रहेगा। एसएमसी के अध्यक्ष हवा सिंह, अभिभावक रोशन लाल, चमन लाल, धर्म सिंह, रमेश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रताप सिंह, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, राम मूर्ति, खेम राम, सुंदर सिंह, अनूप राम, कर्म सिंह, तारा चंद, यशपाल, उषा देवी, गुरदयाल, शीला देवी, प्रभा देवी, मथुरा देवी करतार सिंह तथा दीपा देवी आदि अभिभावकों ने कहा कि उन्हें डेपुटेशन पर शिक्षक नहीं चाहिए। हालांकि इस दौरान प्रिंसिपल ने अभिभावकों को बहिष्कार न करने की अपील की लेकिन अभिभावकों ने कहा कि स्थायी नियुक्ति नहीं होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने कहा कि प्रिंसिपल लगौटी से मांगी जांच रिपोर्ट उनके पास नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


पूर्व की कांग्रेस सरकार की ओर से खोले गए स्कूलों की वजह से आज स्कूलों में अध्यापकों की कमी हो गई है। बनाला स्कूल के अभिभावकों के बहिष्कार की उन्हें जानकारी है। मामले से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। -किशोरी लाल सागर, विधायक आनी विस क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें