फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में आयोजित किया जाएगा फिल्म उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में आयोजित होगा फिल्म उत्सव
विज्ञापन

जिला सांस्कृतिक परिषद की बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी
मई के पहले हफ्ते में लगेगा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास मेला
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। उपायुक्त एवं जिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष यूनुस ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान जिला मुख्यालय कुल्लू में देव सदन और लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में फिल्म उत्सव आयोजित किया जाएगा। बुधवार को वे बचत भवन में जिला सांस्कृतिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जून में आयोजित किए जाने वाले इस तीन दिवसीय फिल्म उत्सव के दौरान हिमाचली फिल्मों के अलावा देश-विदेश की प्रसिद्ध फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। फिल्म उत्सव के अलावा देसी व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इस दौरान देश-विदेश के सैलानी कुल्लवी संस्कृति से रूबरू होने के साथ-साथ यहां के स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में ढालपुर में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सौजन्य से पुस्तक मेला लगाया जाएगा जिसमें 100 से अधिक प्रकाशकों की पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों और आम पाठकों को महान हस्तियों और प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें कुल्लू में ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में अब केवल पंजीकृत संस्थाओं को ही समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में परिषद की अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीसी नेगी, जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, परिषद की सदस्य सचिव एवं जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें