फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने आरएसएस के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
आग । - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में वीरवार को युवा कांग्रेस ने आरएसएस नेता मोहन भागवत के ब्यान के विरोध में मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मोहन भागवत व आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं चौक पर मोहन भागवत का पुतला भी जलाया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि आरएसएस नेता मोहन भागवत ने ब्यान दिया है कि आरएसएस के कार्यकर्ता हर समय तैयार रहते हैं। सेना से ज्यादी उनकी तैयारी है। इससे भारतीय सेना के आत्मसम्मान व मनोबल को ठेस पहुंची है। एक सैनिक देश के लिए अपना घर परिवार छोड़ कर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री हर चीज में श्रेय लेने की कोशिश करते हैं। दूसरी तरफ आरएसएस प्रमुख ऐसी ब्यानबाजी कर रहे हैं। जो बहुत दु:खद है। इससे देश की जनता भी आहत हुई है। आरएसएस प्रमुख के इस ब्यान से देश की सीमाओं पर पहरा देने वाले नागरिक के सम्मान को ठेस पहुंची है। युवा कांग्रेस इस मामले में कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। जब तक आरएसएस प्रमुख देश की जनता व भारतीय सेना से माफी नहीं मांगते हैं। युवा कांग्रेस इसी प्रकार से देश भर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। इस दौरान मनाली विस युकां अध्यक्ष हीरा लाल विभू, करूण वैराग महंत, घनश्याम शर्मा, जय ललित, विशाल महंत, ऋषि किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें