कुल्लू।
सिविल पेंशनर्स कुल्लू मंडल की मासिक बैठक हनुमान मंदिर में हुई। मंडल प्रधान जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में पेंशनर विमला देवी तथा गोपाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर मौन रखा गया। प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि 65, 70 और 75 वर्ष पार कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांच, दस और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाए। इसके लिए मंत्रिमंडल बैठक में मांग को मंजरी दी जाए। इसके अलावा पेंशनरों को हर माह 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता देने, पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान करने, मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए धनराशि का प्रावधान करने, हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लूू से भुंतर के लिए वाया वामतट मुद्रिका सेवा शुरू करने, कुल्लू से मनाली वाया वामतट शाम सात बजे बस चलाने की भी मांग की है। इस मौके पर जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हीरा लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बहादुर चंद, कुल्लू मंडल के महासचिव केजी शर्मा, कोषाध्यक्ष तीर्थ राम राणा, उपप्रधान टेढी सिंह ठाकुर, राज्य संयुक्त सचिव सेस राम ठाकुर, चुनी लाल शर्मा, जगेश्वर ठाकुर, दुर्वासा नंद, कौशल्या देवी, नोखी देवी, राम सिंह, नरोत्तम ठाकुर, शेर सिंह, लेद राम तथा सूरज सिंह सहित कई पेंशनर उपस्थित रहे।
000