फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज एलाइट को सर्वश्रेष्ठ दल का खिताब

विज्ञापन
कुल्लू कालेज में सुत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स सीजन-6 में प्रस्तुती देते प्रशिक्षु। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

कुल्लू।

विज्ञापन

सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने 45 दिवसीय सूत्रधार डांसिंग कार्यशाला सीजन छह का समापन समारोह रविवार को मनाया। महाविद्यालय कुल्लू के सभागार में हुए कार्यक्रम में 4 वर्ष से 16 वर्ष की आयु के 120 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने उन्हें सम्मानित किया। रविवार को समापन समारोह में प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों ने 45 दिन की कार्यशाला में क्या सीखा, इसका प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सूत्रधार आधुनिक नृत्य अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सुरेश बौध के सानिध्य में विभिन्न प्रशिक्षकों के छह ग्रुप बनाए गए थे। इन्होंने प्रतियोगिता में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में डॉ. सूरत ठाकुर, प्रो. दीपक गौतम तथा पंडित विद्यासागर शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ दल का खिताब नीरज ट्विस्टर एलाइट के दल को मिला। इस मौके पर जिला जनसंपर्क अधिकारी कुल्लू शेर सिंह, पार्षद तरुण विमल, राजेंद्र सूद, कुबजा ठाकुर, पूजा शर्मा, अनीता शर्मा, लेखपाल, विवेक सेन, डॉ. अनूप, यनिंद्र कपूर, वीरेंद्र सिंह, सुंदर श्याम, विजय गोयल, राजेश शानू, मोनिका सागर आदि मौजूद रहे।
000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें