फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराहार में अवैध लकड़ी ले जा रहा जीप चालक दबोचा

विज्ञापन
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू। वन विभाग ने लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे बाराहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुणी नाली में देवदार की लकड़ी ले जा रहे एक जीप चालक को धर दबोचा। जीप से देवदार की लकड़ी के छह नग भी बरामद किए गए। वहीं शनिवार सुबह विभाग की टीम ने एक अन्य जगह पर छापामारी कर देवदार के 27 नग पकड़े। विभाग की टीम देवदार के 33 नगों को सीज कर दिया है जबकि वाहन को जब्त किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर वन खंड अधिकारी काइस देवेंद्र भंडारी की अगुवाई में वन रक्षक महाराजा वीट तारा चंद और वन रक्षक धनवंत ठाकुर के साथ बाराहार क्षेत्र में नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान शुक्रवार रात 12 बजे के एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया। टीम को देखकर चालक घबरा गया। तलाशी के दौरान जीप से देवदार के छह नग बरामद हुए। आरोपी को दबोच देने के बाद टीम ने शनिवार सुबह तलाशी अभियान जारी रखा। शनिवार को टीम ने इसी मामले से जुड़े देवदार के 27 नग और बरामद किए।
डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा के अनुसार बाराहार में एक पिकअप को देवदार की लकड़ी के साथ पकड़ा गया है। देवदार के 33 नग बरामद हुए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वनकाटुओं को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें