फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार उपमंडल में जल्द बनेंगे पांच गोसदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार उपमंडल में जल्द बनेंगे पांच गौ सदन
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को जल्द गौ सदन मिलने जा रहा है। एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने सोमवार को सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि उपमंडल बंजार में आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं, उनके लिए जल्द उपमंडल में पांच गौ सदन बनेंगे। जिसमें चनौन पंचायत के शलेरा गांव में निर्माणाधीन गौ सदन जल्द तैयार हो जाएगा। उक्त गौ सदन करीब 25 दिन में पूरा तैयार हो जाएगा और बेसहारा पशुओं को उस गौ सदन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उपमंडल के सैंज, चैंहणी पंचायत, गुशैणी और मोहनी में जल्द गौ सदन का निर्माण किया जाएगा। जो व्यक्ति आने वाले समय में गऊओं व बेसहारा पशुओं को सड़कों पर छोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। बंजार में बढ़ती कुत्तों की जनसंख्या पर नियंत्रण करने पाने के लिए मंगलवार व शुक्रवार पशुपालन में लाकर टीकाकरण भी किया जाएगा। बैठक में पंचायत समिति के अध्यक्ष हेत राम ठाकुर, नप बंजार अध्यक्ष कुंज लाल राणा, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल कुमार, वन विभाग के आरओ मगर सिंह, वीडीओ बंजार से पंचायत निरीक्षक विजय कुमार, जेई पंकज काईथ और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें