औखी रा गौडू से भूतनाथ तक
डबल लेन की प्रक्रिया शुरू
सड़क में आने वाले पेड़ों को काटने में जुटे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू से मनाली तक डबल लेन का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। एनएच अथारिटी की ओर से मनाली के औखी रा गौडू से लेकर मनाली भूतनाथ तक वन बिहार में आने वाले देवदारों के पेड़ों को काटने की प्रक्रिया चल हुई है। इस दौरान देवदार के दर्जनों हरे पेड़ों पर आरी चलाई गई।
औखी रा गौडू से लेकर भूतनाथ तक यह डबल लेन को ब्यास नदी के किनारे और वन बिहार के किनारे से होकर निकाला जा रहा है। इसकी रेंज में देवदार के करीब 94 पेड़ आ रहे हैं। जिन्हें अब काटा जा रहा है। पेड़ों को काटने के बाद डबल लेन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वहीं पेड़ों को काटने के बाद कुछ लोगों के द्वारा रात के समय लकड़ी को चुराया जा रहा है। लोग अपने घरों के आगे लकड़ी के ढेर लगाकर रख रहे हैं, लेकिन विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने कहा कि कुल्लू मनाली डबल लेन का कार्य तेजी चल रहा है। वन विभाग से स्वीकृति मिलने पर इसकी रेंज में आने वाले पेड़ों को काटा जा रहा है।