फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य प्रश्नों के उतर नहीं दे पाए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य प्रश्नों के उत्तर भी नहीं दे पाए विद्यार्थी
विज्ञापन

निरीक्षण दल ने किया कुल्लू के छह स्कूलों का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शिक्षा विभाग के निरीक्षण दल ने मंगलवार को लगवैली के राजकीय प्राथमिक तथा उच्च विद्यालय भूमतीर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल की शिक्षा प्रणाली को जांचा गया। मंगलवार सुबह प्रात:कालीन सभा के समय निरीक्षण को दस्तक दी तो विद्यार्थी प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे। उन्होंने स्कूल के मूल्यांकन और अनुशासन की तारीफ की। बाद में हाई स्कूल भूमतीर के निरीक्षण को पहुंचे तो स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। जिसके चलते स्कूल के मूल्यांकन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसके अलावा निरीक्षण दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियार, प्राइमरी स्कूल दियार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला पिपलागे, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बशौणा के भी नियमित रूप से निरीक्षण किया। मिडल स्कूल पिपलागे पहुंचने पर स्कूल के सभी शिक्षक एक साथ बैठे और कक्षाएं खाली पाई गईं। उपनिदेशक निरीक्षण बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूल के बच्चों की संख्या भी अच्छी है। उन्होंने जब कक्षाओं का मूल्यांकन किया तो विद्यार्थी सामान्य प्रश्रों का उतर देने में असमर्थ पाए गए। उन्होंने स्कूलों के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट आगामी कार्यवाही के लिए निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें