फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
snowfall in himachal - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। शनिवार सुबह से ही चोटियों पर हिमपात तथा निचले क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम को भांपते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और जिला के बंजार, आनी, कुल्लू और मनाली के सभी एसडीएम को अति संवेदनशील जगहों पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए जिला व खंड स्तर पर आपदा प्रबंधन को भी चौंकना और उन जगहों के रेस्ट हाउसों को खाली रखने को कहा है, जहां पर्यटकों व लोगों के बर्फ में फंसने की आशंका अधिक रहती है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त चेतावनी को देखते हुए जिला के रोहतांग दर्रा व जलोड़ी दर्रा सहित अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर पर्यटक व स्थानीय लोगों को न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों से भी एहतियात बरतने को कहा है। आगामी दो दिनों में भारी बारिश व हिमपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। उपायुक्त ने जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में भी सभी विभागों के अधिकारियों से किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
हालांकि गत दिनों से हुई बर्फबारी के बाद से रोहतांग दर्रा पर पहले से ही वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। वहीं जलोड़ी दर्रा होकर सुबह की बसें आरपार हुई परंतु दिन व शाम की बसों को सोझा से आगे नहीं भेजा है। मौसम के बदले तेवर को देखते हुए एचआरटीसी कुल्लू ने जिला में दर्जनभर रूटों पर शाम को जाने वाली बसों को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

आरएम कुल्लू मंगलचंद मनेपा ने कहा कि बर्फबारी की आशंका को लेकर निगम ने मलाणा, जाणा, गाड़ागुशैणी, बरशैणी, छतरी, जलोड़ी दर्रा, रोहाचला, पलचान और कोठी आदि मार्ग पर बस सेवा को ऐहतियात के तौर गंतव्य तक नहीं भेजा गया। बस चालकों को इस स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें