फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार हुआ खत्म, आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार हुआ खत्म, आज होगा मतदान
विज्ञापन

कुल्लू जिले में 520 पोलिंग बूथ मतदान के लिए तैयार
अति संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी पैरा मिलेट्री फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला के करीब 520 पोलिंग बूथ मतदान के लिए तैयार कर दिए गए हैं। यहां पर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। पोलिंग बूथों पर वीवीपैट युक्त ईवीएम मशीनों को भी स्थापित कर दिया गया है। वीरवार सुबह आठ बजे से मतदान का सिलसिला शुरू होगा। जो शाम के पांच बजे तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

जिला में 2 लाख 91 हजार 442 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के अक्षरश: पालन और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से करवाने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हालांकि कुल्लू में चुनाव के लिए कुल 520 मतदान केंद्रों में से 450 पोलिंग बूथ साधारण हैं। जबकि 59 पोलिंग बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। 11 पोलिंग को अति संवेदनशील पोलिंग बूथ में रखा गया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 100 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। जिनमें 86 साधारण, 3 अति संवेदनशील जबकि 11 संवेदनशील है। वहीं कुल्लू विधानसभा में कुल 145 पोलिंग में से दो अतिसंवेदनशील जबकि 18 संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इसी तरह बंजार में कुल 139 जबकि आनी में 136 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। अति संवेदनशील पोलिंग बूथों पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की चुकी है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर जाकर मोर्चा संभाल लिया है। वीरवार सुबह आठ बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें