फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य प्रतियोगिता में सीसे स्कूल आनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में छात्र वर्ग की 53वीं जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। जिला स्तरीय स्कूली स्पर्धा में कुल छह प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एकल गान प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर कुल्लू का दबदबा रहा। वहीं दूसरे स्थान पर कटराईं तथा सीसे स्कूल आनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में मेजबान कटराईं प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिमालयन मॉडल स्कूल आनी दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में कटराईं प्रथम और मनाली दूसरे स्थान पर रहा।
इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में जगतसुख प्रथम, गड़सा द्वितीय तथा बराण स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र संगीत मुकाबले में हिमालयन मॉडल स्कूल आनी प्रथम तथा कटराईं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में सीसे स्कूल आनी प्रथम और कटराईं द्वितीय रहा। समापन समारोह के बतौर मुख्यातिथि पधारे पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष गायत्री प्रकाश उपाध्याय ने विजेता स्कूलों के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर, जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन के सचिव रतन भारद्वाज, पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी श्याम चंद ठाकुर, राम सिंह राणा तथा निर्मल चंद विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें