कुल्लू। उपमंडल बंजार में बनने वाले दस देवी देवताओं के सामुदायिक भवन को पूरा करने को लेकर युवा कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र आदित्य विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल सचिव भाषा एवं संस्कृति से मिला। आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि देवता शंगूचल महादेव, शंगाऋषि, मनु ऋषि, लक्ष्मी नारायण, खुड्डी जल, थान आदि देवताओं के देवलुओं को भवन के बनने से आसानी होगी। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग सचिव अनुराधा ठाकुर से मांग की जो देवता पिछले सात-आठ सालों से बिना निमंत्रण के दशहरे में आ रहे हैं, ऐसे देवताओं को इस बार दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से बाकायदा निमंत्रण देकर बुलाया जाए। दशहरा उत्सव की शान देवताओं से है। वहीं, प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री जीएस बाली से मिला। आदित्य विक्रम ने कहा कि उन्होंने बंजार को बस डिपो देने की मांग रखी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने आश्वासन देते हुए कहा कि दशहरे से पहले कुल्लू को नौ बसें दी जाएंगी।