सैंज (कुल्लू)। जिले के मुख्य बाजाराें में शामिल सैंज में पिछले तीन वर्षों से अधर में लटके करीब 100 मीटर सड़क के निर्माण का मामला अब जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात की और जल्द समाधान की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल सैंज के अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर के नेतृत्व में बीते दिन सौंपे गए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि बाजार के बीचोबीच स्थित इस सड़क के निर्माण में हो रही देरी और लापरवाही अब लोगों के सब्र की परीक्षा ले रही है।
उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े कार्य के कारण वहां स्थानीय कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आने-जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने अंदेशा जताया कि यदि बरसात से पहले मरम्मत नहीं की गई, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। उधर, उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि इस लंबित निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। संवाद