फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: योगाभ्यास के साथ 100 बच्चों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मेरा युवा भारत की ओर से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ढालपुर स्थित खेल विभाग के स्टेडियम में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की बीके प्रिया, बीके किरण और बीके विद्याधर कुल्लवी ने निजी अकादमी के 100 से अधिक बच्चों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने नियमित योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए युवाओं को अनुशासित जीवनशैली और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान बीके किरण ने प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अकादमी के कोच पवन सिंह के अलावा मेरा युवा भारत कुल्लू की एनवाईवी लक्ष्मी कश्यप, तनुजा, चांदनी और किरण भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें