फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सैंज-धाउगी समेत 10 सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। खास कर किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। जिलाभर में मंगलवार दोपहर बाद रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि बारिश से किसी तरह के जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लोगों को करीब दस सड़कें बंद व कई पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से मुश्किल हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग भूस्खलन व डंगा ढहने से बंद हो गए और लोगों को कई किमी तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के साथ सटे दोहरानाला में दो सड़कों के बंद होने से जनता परेशान है। उन्हें पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। भूस्खलन से दोहरानाला-डाबरी सड़क के साथ कुल्लू खंड की दोहरानाला-शिलीहार-चेष्टा, बंजार खंड की सैंज-धाउगी, सिधवा-गोडीगाड़, देवगढ़गोही, भुइंका-कोटला तथा बाह्य सराज आनी-निरमंड के बखनाओं, गुगरा-जाओं से तराला, कांडूगाड़ से पटारना सहित दस सड़कों पर मंगलवार को यातायात ठप रहा। हालांकि बिजली बोर्ड ने ठप पड़े बिजली के चार ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। पानी की नौ, सिंचाई की तीन तथा दो सीवरेज की योजनाएं बारिश से प्रभावित चल रही हैं। लोनिवि व जलशक्ति विभाग सड़कों व पेयजल स्कीमों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने में लगा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में पर्यटक व आम लोग नदी-नाले व पहाड़ों का रुख न करें। मौसम अभी कुछ दिन और खराब रहेगा। ऐसे में लोग रात के समय भी संवेदनशील सड़कों पर आवाजाही करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें