फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू डिपो में शामिल हुईं 10 ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बसें और आएंगी, जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी नई बसें
विज्ञापन

.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कुल्लू डिपो में 10 ई-बसें शामिल हो गई हैं। पांच बसें और भी आएंगी। प्रदेश सरकार ने राज्य के अधिकतर एचआरटीसी डिपुओं को 297 ई-बसों को भेज दिया है। ये नई बसें अब जल्द ही कुल्लू की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
कुल्लू-मनाली के साथ कुल्लू से मणिकर्ण, कुल्लू से खराहल, कुल्लू से बंजार, कुल्लू से मणिकर्ण के रूटों पर ई-बसों को चलाया जाएगा। प्रदूषण रहित इन बसों में सफर करने पर सवारियों को डीजल के धुएं से राहत मिलेगी। ई-बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद अब निगम 10 से अधिक साधारण बसों को हटाएगा। इसमेें वे बसें शामिल होंगी जिनकी समय अवधि पूरी हो चुकी है। जिलावासी हितेंद्र सिंह, मान सिंह, रंजीत ठाकुर, प्रेम सिंह और निका राम ने कहा कि निगम की उन बसों को अपने बेड़े से हटा देना चाहिए जो सड़कों पर खड़ी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय के साथ और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नई बसों को शामिल करना चाहिए। उपमंडलीय प्रबंधक कुल्लू डीके नारंग ने कहा कि 15 में से 10 ई-बसें कुल्लू पहुंच गई हैं। सभी बसों के आने से लोगों की सुविधा के लिए सड़कों पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलावासियों को अच्छी सुविधा मिले, इसके लिए एचआरटीसी प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें