फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अध्यक्ष की कमान संभालने के लिए 10 दावेदारों ने ठोंका दावा

Sat, 29 Nov 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अब हाईकमान करेगा फैसला
विज्ञापन

कुल्लू विस में से सबसे अधिक चार, मनाली से तीन दावेदार हैं दौड़ में
रोशन ठाकुर
कुल्लू। विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद अब जिला अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही है। जिले के संगठनात्मक चुनाव के लिए कुल्लू का सर्द फिजाओं में सियासी गरमाहट तेज हो गई है।
जिला कुल्लू में भी करीब एक साल बाद कांग्रेस का नया सरदार मिलेगा। इसके लिए जिले से 10 वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आवेदन किया है। अब जिला अध्यक्ष के लिए सबकी नजरें कांग्रेस हाईकमान पर टिकी हैं। बीते दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक एवं राजस्थान से लोकसभा सदस्य कुलदीप इंदौरा जिले के दौरे पर थे। उन्होंने जिला अध्यक्ष के लिए चारों विधानसभा कुल्लू, बंजार, मनाली और आनी का दौरा कर बैठकें कीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार और सुझाव बंद कमरे में पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा के समक्ष रखे हैं। जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने अपने-अपने आवेदन भी उन्हें सौंपे। इसमें कुल्लू विधानसभा से सबसे अधिक चार, मनाली विस से तीन, आनी से दो और बंजार से एक आवेदन किया। 10 नामों में से अब पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रमेश चौहान व पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर शर्मा छह नामों को मेरिट के आधार पर कांग्रेस हाईकमान को भेजे जाएंगे। इसके बाद हाईकमान कुल्लू जिला के नए अध्यक्ष पर मुहर लगाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा ने बंद कमरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अन्य कांग्रेस सगठनों के नेताओं से संगठन के चुनाव के लिए वार्ता की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी फीडबैक ली।
विज्ञापन


इन लोगों ने किया अध्यक्ष के आवेदन
जिला कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चार विधानसभा के 10 कांग्रेसियों ने आवेदन किया है। इसमें कुल्लू विधानसभा से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे सेस राम आजाद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव उत्तम शर्मा, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत और इंटक नेता महिमन चंद्र, मनाली विस से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव चुनेश्वर ठाकुर और पूर्व जिला महासचिव हीरा लाल विभु, बंजार विधान सभा से जिला सेवादल के अध्यक्ष महेश शर्मा और आनी विधानसभा से जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयोजक चंद्रकेश शर्मा और आनी बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें