फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इटली में दम दिखाएंगी कुल्लू की साक्षी, फायरबॉल एक्सट्रीज चैलेंज विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन

Fri, 28 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू के खलाड़ा गांव की साक्षी ठाकुर का चयन भारतीय महिला टीम में प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
कुल्लू की साक्षी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली में होने वाले एफएक्ससी (फायरबॉल एक्सट्रीज चैलेंज) वर्ल्ड कप में कुल्लू की साक्षी ठाकुर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। कुल्लू के खलाड़ा गांव की साक्षी का चयन भारतीय महिला टीम में प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता के लिए भारत की टीम ने पहली बार क्वालिफाई किया है। ऐसे में खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। साक्षी ठाकुर के कोच पवन ठाकुर ने कहा कि एक दिसंबर को टीम रवाना होगी। चार दिसंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी और मैच 8 दिसंबर तक चलेंगे। गौर रहे कि साक्षी ठाकुर जमा एक की छात्रा हैं। वहीं, साक्षी ठाकुर के चयन को लेकर परिजनों में खुशी का माहौल है। साक्षी ने कहा कि एफएक्ससी (फायरबॉल एक्सट्रीज चैलेंज) वर्ल्ड कप की तैयारियां चल रही हैं। टीम की खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें