पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को प्रारब्ध के पिता प्रोफेसर अनुपम शुक्ला उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर रहे थे। कई बार फोन करने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं की तो उन्होंने हॉस्टल वार्डन से संपर्क साधा। पिता के कहने पर वार्डन तुरंत छात्र के कमरे के पास पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर वार्डन ने कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर झांका तो छात्र फर्श पर पड़ा था। कपड़े का फंदा खुलने के बाद वह फर्श पर गिर गया था। इसके बाद प्रबंधन के कर्मचारी कमरे में पहुंचे और छात्र को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, छात्र के कमरे से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में हर पहलू से गहराई से छानबीन कर रही है।
कमरे में अकेला रहता था प्रारब्ध
पुलिस के मुताबिक, प्रारब्ध कमरे में अकेला रहता था। हालांकि, इसमें दो छात्रों के रहने की सुविधा है। शुक्रवार को संस्थान में कोई परीक्षा चल रही था। आसपास के कमरों में रहने वाले छात्र परीक्षा देने गए थे, लेकिन वह नहीं गया।