फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जुमा पहलवान ने जीता पंजपीरी दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पंजपीरी दंगल कमेटी बसंतपुर में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनका मेला कमेटी अध्यक्ष कमल सिंह ने जोरदार स्वागत किया गया। छोटी माली का मुकाबला शिबू और कुहाली पहलवान के बीच हुआ। इसमें शिबू पहलवान विजेता रहा। विजेता और उपविजेता को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। बड़ी माली का मुकाबला सुख विवियाली और जुमा शाहकोट के बीच हुआ, जिसमें जुमा पहलवान विजेता रहा। विजेता को 5100 और उपविजेता को 4100 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 5100 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस मौके पर नगर पंचायत जवाली के जेई शशि वालिया, एडवोकेट अमित कुमार चौधरी, समाजसेवी सुभाष धवन, रविंद्र कपिला, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें