फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोरावर स्टेडियम पर ताला, विस परिसर के बाहर हुई पासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए जगह की दरकार है। शहर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए उपयुक्त जगह की कमी ने स्थानीय लोगों और वाहन मालिकों को परेशानी में डाल दिया है। पहले ये टेस्ट एचआरटीसी वर्कशॉप के बाहर होते थे, लेकिन जाम की समस्या के कारण इसे माता कुनाल पत्थरी मंदिर परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां भी जाम के कारण बाद में जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी को टेस्ट के लिए चुना गया।
विज्ञापन

जोरावर स्टेडियम के मुख्य गेट पर अक्सर ताला लगा रहता है। इसकी वजह से बुधवार को वाहनों का पासिंग टेस्ट तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर करवाना पड़ा। यह स्थल शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर है, जिससे वाहन मालिकों को आने-जाने में काफी असुविधा हुई और आसपास के संपर्क सड़कों पर भी जाम की समस्या उत्पन्न हुई।
स्थानीय लोगों रविकांत शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप ठाकुर, रविंद्र सिंह और विपिन राजपूत ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि शहर के करीब कोई स्थायी और सुविधाजनक जगह चुनी जाए, जिससे वाहन मालिक आसानी से पासिंग, ड्राइविंग शुल्क समेत अन्य औपचारिकताएं व त्रुटियों को जल्द आरटीओ और एसडीएम कार्यालय की औपचारिकताएं पूरी कर सकें।
विज्ञापन

तपोवन में 350 वाहनों की हुई पासिंग-
बुधवार को तपोवन स्थित विधानसभा परिसर के बाहर वाहनों की फिटनेस जांच पासिंग की गई। इस दौरान बस, ट्रक, मालवाहक छोटे वाहन, टैक्सियाें, निजी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों समेत करीब 350 वाहनों की मोटर वाहन निरीक्षक की ओर से सफलतापूर्वक पासिंग की गई।
ग्राम पंचायत बाघणी के प्रधान सुरेश धीमान पप्पी ने बताया कि स्टेडियम के गेट का ताला आमतौर पर दुकान में रखा रहता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दुकानदार से चाबी मिल सके। दशहरा पर्व पर पुतला जलाने के दौरान चाबी कुछ लोगों के पास चली गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जोरावर स्टेडियम में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।

एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्तन ने कहा कि शहर के आसपास वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपयुक्त स्थान खोजने का कार्य चल रहा है। जल्द ऐसा स्थल सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सभी को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें