भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत धीरा पंचायत के पनापेर गाँव में एक अस्थायी गौशाला में आग लग गई है। गौशाला की मालकिन संतोष कुमारी पत्नी रजनीश कुमार ने बताया कि आग रात के समय लगी, जिसमें उनकी गौशाला पूरी तरह जल गई और गौशाला के साथ एक गाय भी जल कर मर गई। इस मामले में एसडीएम धीरा को सूचना भेज दी गई है। वहीं मामले की पुष्टि एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कर्म की छानबीन शुरू कर दी है।