फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खड्ड में छलांग लगाने वाले युवक की 22 दिन बाद मौत

Wed, 01 Jul 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। समीपवर्ती जूहल खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए 33 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान 22 दिन बाद सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र कृष्ण सिंह, निवासी सराह (धर्मशाला) के रूप में हुई है। वह बीते 7 जून को खड्ड में ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने के बाद बेहोश हो गया था।
विज्ञापन

राहुल को गंभीर हालत में पहले जोनल अस्पताल धर्मशाला और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर किया गया था, जहां 29 जून को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। टीएमसी में 7 जून से उसका लगातार इलाज चल रहा था।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। किसी ने भी युवक की मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। धर्मशाला थाना पुलिस इस मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें