धीरा में विधायक विपिन सिंह परमार का स्वागत करते भाजयुमो सदस्य स्त्रोत संगठन
धीरा/भवारना (कांगड़ा)। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की रीढ़ होती है और जमाना भी युवा शक्ति के पदचिह्नों पर चलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी विशेष भूमिका निभाने का कार्य करें।
वह रविवार को सुलह भाजपा मंडल के युवा मोर्चा की ओर से धीरा और भवारना युवा मोर्चा का भीखाशाह में आयोजित युवा सम्मेलन में बोल रहे थे। इनमें सुलह के विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विशेष रूप से शिरकत की। धीरा और भवारना में आयोजित सम्मेलनों में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ मुख्यातिथि विपिन सिंह परमार का स्वागत किया।
धीरा में भाजयुमो के सुलह मंडल अध्यक्ष भुवन जम्वाल के नेतृत्व में सदस्यों ने परमार को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। परमार ने दोनों जगह सम्मेलन में उपस्थित युवा मोर्चा के सदस्यों से अपील की कि वे अपने संगठन को मजबूत करें, जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके। इस अवसर पर परमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।
इस मौके पर इस मौके पर सुलह मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्र वीर कटोच, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवन जम्वाल, महामंत्री विशाल पुरी, प्रदीप कुमार और बीडीसी अध्यक्ष अनीता चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, भवारना में भाजयुमो अध्यक्ष प्रतीक पटियाल, सुनील राणा, आयुष चौधरी, रागिनी रुकवाल, सोनिया बंटा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।