फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपड़ा पंचायत के युवक की नाले में बहने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत पंचायत कोपड़ा के गांव भटका में एक युवक की नाले में बहने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल कुमार (37) पुत्र कर्म चंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक कमल कुमार 18 जुलाई को घर से काम के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा।
कई जगह तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच सोमवार शाम को घर के नजदीक करीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में उसका शव बरामद हुआ।
पंचायत प्रधान मीनू देवी की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को शव का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है।
माना जा रहा है कि 18 जुलाई को क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान युवक नाले में पानी के बहाव की चपेट में आ गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो लड़के छोड़ गया हैं।
पंचायत प्रधान मीनू रानी ने बताया कि मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें