ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। गणपति विसर्जन के दौरान भदरोया के चक्की दरिया में रविवार को पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में डूब गया। जिसे स्थानीय युवकों तथा लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका और युवक पानी में बह गया। स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ टीम ने लगातार रेस्क्यू के बाद दूसरे दिन सोमवार को युवक का शव दरिया से बरामद कर लिया। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान रवि कुमार पुत्र किशोरी चंद निवासी बसंत कॉलोनी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।