फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचरुखी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी बाजार के नजदीक एक मकान में प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी में सुमित कुमार (23) पुत्र लज्जा राम निवासी उत्तर प्रदेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक किराये के कमरे में रहता था।
विज्ञापन

वह वीरवार को शाम अचेत अवस्था में था। उसका छोटा भाई भी उसके साथ रहता था लेकिन वह दो दिन पहले अपने घर यूपी चला गया था। सुमित कुमार वीरवार को अपने कमरे में ही था और काम पर नहीं गया था। जब शाम को उसके साथ वाले कमरे के किरायेदार काम से लौटे तो उन्होंने युवक को बेसुध हालत में देखा। उसके सहयोगी उसे पालमपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचरुखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पालमपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके सगे-संबंधियों के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी नंद लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मौत का कारण नशे की ओवरडोज लग रही है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें