फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Mon, 01 Dec 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गाहलियां, डाकघर घलौर के 30 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की सोमवार को मृत्यु हो गई। 27 नवंबर, वीरवार को उन्होंने गलती से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। उन्हें गंभीर स्थिति में उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा लाया गया था।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। परिवारजनों ने किसी व्यक्ति पर शक या आरोप व्यक्त नहीं किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी आरपी जसवाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही या संलिप्तता की संभावना का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें