फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जहरीली दवाई के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत अर्जुन (27) निवासी मतलाहड़ की जहरीली दवाई का सेवन करने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार युवक ने मंगलवार शाम को जहरीली दवाई का सेवन कर लिया और अपने दोस्त अक्षय कुमार को फोन करके इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन

दोस्त जैसे ही घर पहुंचा तो युवक अर्जुन उल्टियां कर रहा था। अक्षय शर्मा ने इसकी सूचना उसके पिता को दी और उसकी तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली ले आए। चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल में पहुंची लेकिन अर्जुन बयान देने की हालत में नहीं था। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया।
टांडा में उपचार के दौरान बुधवार को युवक की मौत हो गई। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें