बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत सोमवार देर शाम 5.99 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े आरोपी युवकों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी युवकों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों से पुलिस चिट्टा नेटवर्क बारे पूछताछ करेगी। पुलिस ने सोमवार देर शाम बस स्टैंड के आगे पंडोल रोड पर अजय कुमार निवासी छोटा भंगाल एवं वर्तमान निवास गणेश बाजार और अविकांश निवासी गणखेतर को 5.99 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। संवाद