फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उपमुख्य सचेतक ने गुजरात में हिमाचल के विद्यार्थियों से की भेंट

Wed, 21 Jan 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर(कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया इन दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी के सदस्य के रूप में गुजरात के द्वारिका दौरे पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के सफल मॉडलों का अध्ययन करना है ताकि हिमाचल प्रदेश में इसे सतत कृषि के रूप में और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। द्वारिका प्रवास के दौरान पठानिया की राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के वी-वॉक विभाग के विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान बंटू, रवि, प्रवेश, सुजल, ओम प्रकाश, अनिल, मुस्कान, रुचि और तमन्ना जैसे विद्यार्थी, जो गुजरात में देश के प्रतिष्ठित एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उनसे संवाद हुआ।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए पठानिया ने डिग्री कॉलेज धर्मशाला के वी-वॉक विभाग की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इस डिग्री को पूरा करते ही विद्यार्थियों को तुरंत रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस डिग्री को पूरा करने के बाद कई विद्यार्थी न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी सफलतापूर्वक प्लेस हुए हैं, जो हिमाचल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें