फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर में युवक पर हमला, दो लोगों पर मामला दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर में शुक्रवार दोपहर को एटीएम गए पंचायत भाटियां के एक युवक पर नजदीकी गांव के दो युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित युवक के दोनों हाथों की अंगुलियों में चोट आई है। पुलिस की ओर से पीड़ित युवक का मेडिकल करवाकर दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घायल युवक वंश ठाकुर के पिता बलकार सिंह ने बताया इन्हीं हमलावरों ने तीन दिन पूर्व उन पर भी हमला किया था। शुक्रवार को जब उन्होंने अपने बेटे को एटीएम से पैसे निकालने के लिए फतेहपुर भेजा तो नजदीक के ही गांव भाटी पबरां के दो युवकों ने उस पर हथियार से वार कर दिया। जिस कारण उसकी दोनों हाथों अंगुलियों में चोटें आई हैं। वंश को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया। जहां उसे करीब नौ टांके लगाए गए हैं।

वहीं, डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हमले में शामिल युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें