फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तहसीलदार धर्मशाला बनाए श्री कुनाल पत्थरी माता मंदिर सोसायटी के प्रशासक

Sat, 02 Mar 2024 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तहसीलदार धर्मशाला गिरीराज ठाकुर को श्री कुनाल पत्थरी माता मंदिर सोसायटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने तहसीलदार को मंदिर सोसायटी का प्रशासक नियुक्त करने के साथ ही नए सिरे से सोसायटी के चुनाव करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल बीते दिनों उप पंजीयक, हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं (उपभोक्ता) विभाग शिमला ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए श्री कुनाल पत्थरी माता मंदिर सोसायटी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। सोसायटी के चुनाव तीन साल के लिए होते हैं, लेकिन पिछले चुनावों में सोसायटी के चुनाव में नियमों की अवहेलना के आरोप लगे थे।
एक पक्ष ने इस मामले में पंजीयक हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग शिमला को इस बारे में लिखित में शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद उप पंजीयक को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए। जांच में पाया कि पूर्व के चुनावों में नियमों का पालन नहीं हुआ, जिसके चलते उप पंजीयक ने एसडीएम धर्मशाला को इस मामले में आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब उप पंजीयक, हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं (उपभोक्ता) विभाग शिमला के निर्देशों का हवाला देते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करते हुए सोसायटी के चुनाव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें