फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिवाली की खरीदारी करने बाजार गई युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। हरिपुर थाना क्षेत्र में दिवाली की खरीदारी करने बाजार गई एक युवती लापता हो गई। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी 8 नवंबर को दिवाली की खरीदारी करने बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर या किसी अन्य तरीके से अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 9 नवंबर को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें