फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी बस से एक किलो छह ग्राम चरस के साथ युवती गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए-1 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एचआरटीसी बस में सफर कर रही एक 19 वर्षीय युवती को 1 किलोग्राम 6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सीआईए-1 नूरपुर की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि हारसीपत्तन से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस में पालमपुर की एक युवती चरस लेकर आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बौड़ चौक (जसूर) के पास नाका लगाकर बस को रोका।
तलाशी के दौरान बस में सवार कुमारी गुनगुन (19) निवासी खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन (पालमपुर) के बैग से चरस बरामद हुई। एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है। इसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। मामले में ड्रग तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें