फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में खेतों में लहूलुहान मिला युवक, टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत

Thu, 21 Mar 2024 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अंब घट्टा टिहरी सड़क पर खेतों में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस में ले जाते लोग।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की दृष्टि से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल बुधवार को अंब-घट्टा-टिहरी सड़क के किनारे खेतों में एक युवक लहूलुहान घायल अवस्था में मिला है। घायल व्यक्ति की पहचान चमन लाल (32) पुत्र पूर्ण चंद निवासी भटाल सियालकड़ के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। वहीं, गंभीर हालत देखते हुए घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टांडा में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। यह हत्या है या आत्महत्या है, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चमन लाल मंगलवार को अंब पठियार में अपने रिश्तेदारों के घर आया था और रात को वहीं अपने रिश्तेदारों के घर ठहरा हुआ था। बुधवार सुबह वह रिश्तेदार के घर से कुछ दूर पर लहूलुहान अवस्था में मिला। घायल युवक के पास एक दराट भी मिला है और उसके गले पर उसके वार के निशान भी हैं।
ज्वालामुखी के डीएसपी आरपी जसवाल ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि व्यक्ति बयान देने में असमर्थ था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें