कांगड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बेला पर शनिवार काे कांगड़ा मंडल भाजपा ने मटाैर कार्यालय में योग दिवस मनाया। योग शिक्षक राजेश गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को योगा के टिप्स दिए। विधायक पवन काजल ने कहा कि रोजाना
विज्ञापन
योग करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। योग दिवस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, अनिल चौधरी, सुरेश चौधरी ओबीसी जिला मोर्चा अध्यक्ष, अशोक कुमार मंडल अध्यक्ष जयंती मंडल, रणजीत सिंह मंडल अध्यक्ष ब्रजेश्वरी मंडल, सत्यप्रकाश सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, रजनीश मोना और सुरेश उपस्थित रहे। योगगुरु यशपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को योग के विभिन्न आसन करवाए।