फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ-पपरोला बाजारों में कब्जों पर चलेगा पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित बैजनाथ और पपरोला बाजारों में लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को लेकर एनएचआई जल्द कार्रवाई करने वाला है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी ने पपरोला में अवैध कब्जों की निशानदेही करवा दी है। इसी प्रकार बैजनाथ बाजार में भी विभाग ने कार्रवाई की है। एक-दो स्थानों पर निशानदेही करना शेष है।
विज्ञापन

बैजनाथ के तारापुरी बाजार में पिछले दिनों विभाग ने कार्रवाई की थी और अब पपरोला बाजार में विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। पपरोला बाजार में निशानदेही के बाद 20 के करीब लोगों के नाम अवैध कब्जों को लेकर सामने आए हैं। विभाग जल्द सभी कब्जाधारियों की फाइनल सूची तैयार करके कार्रवाई करेगा। सभी कब्जाधारियों को कब्जे हटाने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा और कब्जे न हटाने की सूरत में पीले पंजे का प्रयोग किया जाएगा। इन बाजारों के अतिरिक्त नगरोटा और 53 मील में भी विभाग जल्द कार्रवाई करने जा रहा है।
पपरोला में गत मंगलवार को अधिकारियों ने दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामान को नालियों से पीछे रखने के आदेश दिए। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहे। एनएचएआई के अधिकारी अंकित गिल ने कहा कि पिछले लंबे समय से कुछ दुकानदारों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसके चलते बाजारों में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है और अवैध कब्जों के कारण सड़क की जगह भी कम हो रही है। उन्होंने दुकानदारों को तुरंत अपने अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर किसी दुकानदार ने अपनी दुकान का सामान सड़क पर रखा होगा, तो उसके सामान को कब्जे में ले लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे स्वयं अवैध कब्जे नहीं हटाते तो प्रशासन उन्हें बलपूर्वक हटाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग नगरोटा बगवां और 53 मील में भी कार्यवाही करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें