फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सकोह में 18-19 अप्रैल को होंगे यज्ञोपवीत संस्कार

Sun, 22 Mar 2026 05:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ब्राह्मण कल्याण परिषद जयसिंहपुर मंडल की बैठक में उप​स्थित सदस्य। संवाद
विज्ञापन
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। ब्राह्मण कल्याण परिषद जयसिंहपुर मंडल की बैठक रविवार को सकोह स्थित परशुराम भवन में परिषद के उपाध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 व 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित किए जाने वाले यज्ञोपवीत संस्कार पर चर्चा की। विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपीं। निर्णय लिया कि क्षेत्र में भव्य झांकी निकाली जाएगी। ब्राह्मण समुदाय से आग्रह किया कि जो अभिभावक बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार करवाना चाहते हैं, वे 10 अप्रैल से पहले परिषद के किसी भी सदस्य से संपर्क कर पंजीकरण करवा लें। बैठक में परिषद के प्रधान सुशील शर्मा, सचिव सतीश शर्मा, बिहारी लाल शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, हेमराज, अश्वनी शर्मा व अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें