फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संसारपुर टैरेस में रैम्प स्कीम के तहत कार्यशाला आयोजित

Sat, 27 Sep 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस में विभाग से आए हुए जिला महाप्रबंधक को सम्मानित करते हुए उद्योगपति। आयोजक
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। सदस्य सचिव कार्यालय एकल खिड़की समाधान अभिकरण उद्योग विभाग संसारपुर टैरेस के प्रांगण में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही रैम्प स्कीम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 50 से ज्यादा उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रैम्प योजना (एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाना और तेज करना) के अंतर्गत चल रही अन्य योजनाओं जैसे स्पाईस और जीआईएफटी पर डाक्टर साल्वी ने विस्तृत जानकारी दी। उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त महाप्रंबधक संदीप शर्मा ने एमएसएफ और सीडीपी पर भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।
उद्योग विभाग के अंतर्गत राज्य और केंद्र सरकार की ओर से संचालित की जा रही सभी योजनाओं पर महाप्रबंधक जिला उद्योग धर्मशाला से ओम प्रकाश जरियाल ने विशेष और विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त (एमएसएमई) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम रत्न पुरस्कार से सम्मानित अशोक पठानिया ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर आरके डोगरा, मनोज, विकास, मलकीयत, तरसेम, अशोक पठानिया, अजय डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें