फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पीटीसी डरोह में महिला सुरक्षा पर लगाई कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। सौम्या सांबशिवन प्रधानाचार्य पीटीसी डरोह के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं इकाइयों के 30 अन्वेषण अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान मुकेश कुमार उप पुलिस अधीक्षक कोर्स डायरेक्टर, यशवंत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, डीए अनिल शर्मा, डिप्टी डीए विनोद कुमार शर्मा, सीएलआई एचपी पीटीसी, जितेंद्र कुमार निरीक्षक, उप निरीक्षक टेक चंद और सरवण कुमार ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के अन्वेषण एवं सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताया। कार्यशाला के समापन पर समस्त प्रतिभागियों को कोर्स डायरेक्टर ने कोर्स प्रमाणपत्र प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह कंवर ने बताया कि इस महाविद्यालय में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो नई दिल्ली के सौजन्य से विभिन्न प्रकार के कोर्सों का आयोजन पुलिस अन्वेषण अधिकारियों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें