फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलियाणा छिंज मेला सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : गोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सलियाणा छिंज मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वीरता का जीवंत प्रतीक है। इस मेले के माध्यम से वे स्थानीय कलाकारों और पहलवानों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहे हैं, ताकि मेले की पहचान बरकरार रहे। यह बात आयुष मंत्री यदविंद्र गोमा ने पंचरुखी में मेले को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने मेले कमेटी के पदाधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कमेटी परंपराओं का ध्यान रखते हुए मेले से संबंधित सभी कार्यों को दक्षता के साथ पूर्ण करे। बैठक में जानकारी दी गई कि छिंज मेला 28 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन आगामी दिनों में आवश्यक कार्रवाई करेगा।
मंत्री ने मेला कमेटी को निर्देश दिए कि कलाकारों का चयन पारदर्शी होना चाहिए। मेले के लिए राजस्व से संबंधित प्रक्रिया को भी पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया जाए। इसके साथ कानून व्यवस्था, पार्किंग आदि की व्यवस्था भी पुख्ता हो। मंत्री ने खेलों के आयोजन को लेकर विशेष बल दिया और कहा कि कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, महिलाओं की प्रतियोगिताएं उम्दा हों। यादविंद्र गोमा ने कहा कि सांस्कृतिक समिति का गठन, मंच आदि की व्यवस्था, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियाें सहित अन्य कार्यक्रम भी उत्कृष्टता के साथ तैयार किए जाएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर भी विशेष बल दिया, साथ ही खिलाड़ियों की ईनामी राशि में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने इस दौरान मंत्री का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने मंत्री को विभिन्न क्रियाकलापों से अवगत करवाया और आश्वासन दिया कि मेले की उत्कृष्टता को बरकरार रखा जाएगा। इस दौरान डीएसपी लोकेंद्र नेगी, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, बीडीओ मुनीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें