फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा कॉलेज में ड्रग जागरूकता पर कार्यशाला

Wed, 20 Nov 2024 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ते ड्रग्स के उपयोग, इसके दुष्परिणामों और समाधान के उपायों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में मंगलवार कॅरिअर परामर्श और मार्गदर्शन एवं रोड सेफ्टी सेल के सौजन्य से ड्रग जागरूकता और रोड सेफ्टी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र कुमार सोनी, एसएचओ चमन लाल और प्रो. संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया।
एसएचओ ने अपने व्याख्यान में युवाओं में बढ़ते ड्रग्स के उपयोग, इसके दुष्परिणामों और समाधान के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के कॉमर्स के बच्चों में से रुचि, आश्रिका सूद और सारांश ने नशे के खतरों पर अपने विचार साझा किए और जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र सोनी ने ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए समाज, परिवार और शिक्षा संस्थानों की संयुक्त जिम्मेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने इसके बढ़ते प्रचलन को आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया से खत्म करने की बात पर बल दिया l साथ ही, कार्यशाला में रोड सेफ्टी पर भी विचार-विमर्श किया गया। यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र सोनी, एसएचओ चमन, पुलिस आरक्षी ममता, संजय, प्रो़ संजय शर्मा, डाॅ. राजीव कुमार, डाॅ. माधवी पराशर, डाॅ. रचना ठाकुर, डाॅ. ओंकार चंद, टीपीओ पंकज ठाकुर, डाॅ. मंजीत सिंह और डॉ. सोनिका आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें