फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले में कामकाजी महिलाओं को मिलेंगे सखी निवास

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए चार सखी निवास बन रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग इनका निर्माण करवा रहा है। 50-50 बिस्तरों के इन केंद्रों से 200 महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा।
विज्ञापन

यह सुविधा महिलाओं को किफायती दर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ये केंद्र राजियाणा, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय, लुथान और परागपुर में बनेंगे। पालमपुर में कृषि और वेटरनरी कॉलेज के पास दो केंद्र बन रहे हैं। इनका निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बाकी तीन केंद्रों का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा होगा।
इन परिसरों में एकल और साझा कमरों की सुविधा मिलेगी। यहां स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्नानघर, रसोई और बिजली का प्रबंध रहेगा। योजना में अविवाहित, विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सखी निवास शुरू होने से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा। यहां उन्हें रोजगार और प्रशिक्षण के लिए बेहतर और अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें