फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सकड़ी आईटीआई का अधूरा काम जल्द होगा शुरू

Wed, 11 Nov 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के सकड़ी गांव में निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का काम दोबारा जल्द शुरू होगा। सरकार ने शेष कार्यों को पूरा करने के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस संस्थान का काम पिछले पांच माह से बजट की कमी के कारण बंद पड़ा था।
विज्ञापन

वर्तमान में संस्थान एक छोटे भवन में चल रहा है। वहां पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। तीन करोड़ रुपये के बजट से बिजली व्यवस्था, पार्किंग, आंतरिक रास्ते और चहारदीवारी का निर्माण पूरा किया जाएगा। नया भवन बनने से विद्यार्थियों को कई नए ट्रेड में प्रशिक्षण मिल सकेगा।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय सूद ने बताया कि लंबित कार्यों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने कहा कि जनवरी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संस्थान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


तीन सरकारों के दौर से गुजरा संस्थान का निर्माण
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में इस संस्थान के लिए भूमि अधिग्रहण हुआ था। इसके लिए प्रारंभिक चरण में पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके बाद 12 फरवरी 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलान्यास किया। आठ मार्च 2024 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संस्थान के एक ब्लॉक का ऑनलाइन उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें